ट्रेन के बाद अब जल्द शुरू होंगी दिल्ली मेट्रो की सेवाएं, जानिए क्या है तैयारी

ट्रेन के बाद अब जल्द शुरू होंगी दिल्ली मेट्रो की सेवाएं, जानिए क्या है तैयारी

सेहतराग टीम

लॉकडाउन का तीसरा चरण चल रहा है ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल वीडियों कॉन्फ्रेंस करके लॉकडाउन चार की घोषणा कर दी है। हालांकि प्रधानमंत्री ने इस लॉकडाउन को नए तरीके से लाने की भी बात की है। नये तरीके मतलब नये रुप में लॉकडाउन चार आने वाला है इसमें कुछ छुट देने की भी आंशका जताई जा रही है। वहीं भारतीय रेल ने 12 मई से 15 ट्रेने चलाने की अनुमति दी थी, जो अब चलनी शुरु हो गई हैं। कुछ गाइडलाइन के सहारे ये 15 जोड़ी ट्रेने चल रही हैं, इससे दूसरे राज्यों में फंसे मजदूर और प्रवासी अपने घर जाना शुरु कर दिया है। वहीं इसी तर्ज पर दिल्ली मेट्रो भी अपनी सेवाएं चालू करने के विचार में है। इस बात की जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के ट्वीट से मिलती है, जिसमें बताया गया है कि विशेष रूप से प्रशिक्षित गृहव्यवस्था कर्मचारियों को स्टेशनों पर नियुक्त किए गया है, जो मेट्रो के सुरक्षित संचालन शुरू करने के लिए यात्रियों के आवागमन जगहों सहित एफसी गेट्स, लिफ्ट्स और स्वचालित सीढ़ियों की साफ-सफाई करेंगे।

पढ़ें- दिल्ली में 8000 के करीब पहुंचे कोरोना के केस, 24 घंटे में हुईं 20 मौतें, जानिए अन्य राज्यों का हाल

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के इस ट्वीट से स्पष्ट है कि भारतीय रेल की तरह दिल्ली मेट्रो सेवा भी जल्द शुरू हो सकती है। इसके लिए गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। साथ ही यात्रियों को नई गाइडलाइंस का पालन करना होगा। आइए जानते हैं कि दिल्ली मेट्रो में यात्रा के लिए किन नियमों का पालन करना अनिवार्य हो सकता है-

  • यात्रियों के मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप होना अनिवार्य होगा। जब यात्री जांच केंद्र से गुजरेंगे, तो उन्हें सुरक्षा में तैनात कर्मचारी को सबसे पहले अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु  ऐप दिखाना पड़ सकता है।
  • अगर किसी व्यक्ति को फ्लू जैसी कोई समस्या होगी, तो उन्हें यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • यात्रियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। अगर कोई यात्री बिना मास्क के मेट्रो स्टेशन पर जाता है तो उसे यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं, मेट्रो कर्मचारियों को मास्क और दस्ताने दोनों पहनने होंगे।
  • मेट्रो परिसर में PPE किट उपलब्ध होंगे। अगर किसी यात्री में कोरोना संक्रमित लक्षण पाए जाते हैं तो उसे तुरंत PPE किट पहनाकर उपचार के लिए भेजा जाएगा।
  • पहले की भांति फिलहाल किसी भी मेट्रो स्टेशन पर खान-पान के स्टोर्स खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • यात्रियों को सोशल डिस्टैंस मैंटेन करना पड़ेगा। इसके लिए मेट्रो में पहले की अपेक्षा 50 फीसदी कम यात्रियों को एक मेट्रो में यात्रा करने की अनुमति होगी।
  • मेट्रो सेवा भी कई चरणों में शुरू होगी। इसके लिए सबसे पहले येलो, ब्लू या मेजेंटा लाइन की सेवा शुरू हो सकती है। इसके बाद अन्य लाइंस की सेवा शुरू की जा सकती है।

 

इसे भी पढ़ें-

कोरोना मरीजों के लिए संशोधित डिस्‍चार्ज पॉलिसी जारी, जानिए किसे कब अस्पताल से मिलेगी छुट्टी

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।